Svatantrata divas
स्वतंत्रता दिवस
By Amit anant
Svatantrata divas हमारे राष्ट्र भारत को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली। उस से पहले हमारा देश भारत एक ब्रिटिश के शाशन में था और उस अवधि के दौरान हमारे लोगों ने बहुत सारे प्रकार की पीड़ा और बहुत कुछ सह कर और ना जाने कितने देश प्रेमियो ने अपने प्राणों की आहुति देकर,फाँसी झूले थे, कितनो ने खून बहाया तब जा कर हमारा देश भारत स्वतंत्र हुआ। और उसी दिन से यह दिन स्वतंत्रता की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हम अपने राष्ट्र गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं, साथ ही उन सभी वीर महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से भारत को आजादी मिली थी।
Svatantrata divas भारत के स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले सभी लोगों को हमारे देश पर तथा हमारे देश के उन सभी वीरो पर जिन्होने अपना सब कुछ समर्पण किया, त्याग किया ,और भारत के आजादी के लिए अपना खून बहाया उनके ऊपर गर्व महसूस करना चाहिए और उन सभी महान वीरो को हृदय से नमन करना चाहिए क्योंकि उनके बलिदान एवं समर्पण से आज हम सभी ने स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता से जन्म लिया है और हम सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं।
Svatantrata divas स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री जी लाल किला पर ध्वजारोहण करते हैं एवं सभी देशवासियों को संबोधित करते हैं। और आज के दिन को राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया गया है फिर भी कई सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में भी झंडा फहराया जाता है एवं परेड एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी होते हैं और सभी इस आजादी को याद करके झूमते हुए खुशियां मनाते है।
Svatantrata divas हमारे देश के ध्वज तिरंगे के बारे में बहुत लोगो को पूर्णता जानकारी नही होती है। तो आइए हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में बताएं तो भारतीय ध्वज में तीन रंग और चक्र का प्रतिक होता है प्रथम रंग केसरिया,जो की साहस और त्याग का प्रतिनिधित्व करता है। द्वितीय रंग सफेद सत्य और पवित्रता को दर्शाता है और तृतीय रंग हरा जीवन, विश्वास एवं शिष्टता के लिए रहता है ,और अशोक चक्र निर्बद्धये गति एवं प्रगति का पहचान होता है। इस प्रकार हमारे देश भारत का राष्ट्रीय ध्वज में जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण मार्ग प्रदर्शित करता है।
Svatantrata divas 15 अगस्त 1947 से लेकर आज तक हमारे देश की सेवा में बहुत सारे सरकारी संस्थान बनाये गए जिसमे बहुत सारे वीर जवानो की नियुक्ति कि गयी है और वही सभी वीर जवानों के माध्यम से देश की सुरक्षा कि जाती है और आज भी हम सभी पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो कर रह रहे है तो इसका सारा का सारा श्रेय हमारे देश के वीर जवानों को जाता है, क्योंकि वो सभी लोग बारिश, ठंड, धूप, गर्मी, सर्दी सब कुछ बर्दाश्त करके जंगलों, पहाड़ो, बर्फों में रात दिन खड़े हो करके पूरे देश की सुरक्षा करते है तभी हम सभी यहाँ सुकून से अपने परिवार के साथ रहते है। इस लिए उन सभी वीर जवानों को भी हृदय से नमन करते है।
जवानों की निशानी को मिटाया जा नही सकता।
गिरा जो खून धरती पर उठाया जा नही सकता।
लगा कर जान की बाज़ी बहाए खून वो अपना,
वतन पर मर मिटे है जो भुलाया जा नही सकता।
वंदेमातरम
@Amit anant
Delhi
My Insta:-
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
वाह वाह ..बहुत सुंदर...जय हिन्द
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद जी💐💐💐
Delete